राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में आयोजित किया ‘एट होम’ कार्यक्रम, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में आयोजित किया ‘एट होम’ कार्यक्रम, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शिमला स्थित लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

 

राज्यपाल की धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

 

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अनुप कुमार रतन, विधायक बलबीर सिंह वर्मा, विभिन्न आयोगों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी, शहर के प्रमुख नागरिक तथा पूर्व सैनिक भी ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000