हर जिला में कैबिनेट मंत्री दिलाएंगे प्रधानों को शपथ, मंत्रियों का ड्यूटी चार्ज कैबिनेट की बैठक में होगा फाइनल – भारत केसरी टीवी

हर जिला में कैबिनेट मंत्री दिलाएंगे प्रधानों को शपथ, मंत्रियों का ड्यूटी चार्ज कैबिनेट की बैठक में होगा फाइनल

[मदन शर्मा]

Advertisement

hp पंचायत में चुने गए प्रधानों और उपप्रधानों के लिए शपथ ग्रहण का शेड्यूल तय हो गया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है कि प्रधानों और उपप्रधानों की शपथ 15 जून को होगी और इसके लिए जिलावार शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। हर जिला में एक कैबिनेट मंत्री शपथ दिलाने के लिए जाएगा। कैबिनेट मंत्रियों का ड्यूटी चार्ट छह जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में तय हो जाएगा। इसके बाद, पंचायत के वार्ड मेंबर्स की शपथ 27 जून को होगी। राज्य सरकार ने नई चुनी गई पंचायतों में पहली बैठक 27 जून को तय की है। वार्ड मेंबर की शपथ को पंचायत प्रधान ही पूरा करवाएंगे।

Advertisement

हालांकि इससे पहले यह परंपरा थी कि या तो डिवीजन के स्तर पर तीन जगह कांगड़ा, शिमला और मंडी में शपथ होती थी या फिर शिमला बुलाकर प्रधानों को शपथ दिलाई जाती थी। ऐसा इस बार नहीं हो रहा है। इससे पहले जिला परिषद और पंचायत समिति में चुने गए सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अभी चल रही है। शिमला में छह जून को जिला परिषद की शपथ होगी, जबकि कांगड़ा और लाहुल-स्पीति में आठ जून को यह शपथ हो रही है। जिला पार्षदों को शपथ डीसी दिलाएंगे, जबकि संबंधित एसडीएम अपनी-अपनी बीडीसी में नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जिला परिषद और बीडीसी में आठ जून से पहले शपथ दिलाना जरूरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000