कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा नगर निगम चुनावों में कमल का बटन दबाकर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : भाजपा – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा नगर निगम चुनावों में कमल का बटन दबाकर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : भाजपा

कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठा, गारंटियां हुईं पूरी तरह फेल : श्रीकांत शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

नगर निगम चुनावों में कमल का बटन दबाकर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : भाजपा

पालमपुर के विकास के लिए भाजपा का विजन स्पष्ट, आधुनिक सुविधाओं से बनेगा आदर्श नगर निगम : श्रीकांत शर्मा

 

पालमपुर, शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा। 10 मई 2026।

 

 

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने आज पालमपुर नगर निगम चुनाव के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है और प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के ऊपर से उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जो गारंटियां दी थीं, वे आज पूरी तरह “गुल” हो चुकी हैं और जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की वास्तविकता समझ चुकी है और आने वाले नगर निगम चुनावों में कमल के फूल का बटन दबाकर कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय केवल झूठे आश्वासन देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पालमपुर नगर निगम के लिए स्पष्ट विकास दृष्टि और ठोस संकल्प लेकर जनता के बीच आई है। भाजपा के संकल्प पत्र में ट्रैफिक, पार्किंग, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यटन और आधुनिक शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि नगर निगम जीतने के बाद पूरे क्षेत्र का एरियल सैटेलाइट सर्वे करवाकर ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग से पालमपुर के लिए 5000 करोड़ रुपये के बड़े विकासात्मक मास्टर प्लान पर कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए अंडरपास, पुल और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में आधुनिक पार्किंग व्यवस्था और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पालमपुर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करेगी। महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि 24×7 निगरानी सुनिश्चित हो सके। युवाओं और बच्चों के लिए ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क और बुजुर्गों के लिए विशेष पार्क विकसित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पालमपुर को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। टैक्सी चालकों, व्यापारियों और होटल संचालकों के सहयोग से पर्यटन सर्किट तैयार किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर प्राप्त हों। साथ ही पालमपुर के चारों प्रवेश द्वारों को शहीदों के नाम पर विकसित किया जाएगा तथा वीरभूमि पालमपुर में शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा के संकल्प पत्र और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा नगर निगम चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000