पंचायती राज चुनाव ड्यूटी भत्तों में बढ़ोतरी, प्रदेश में नई दरें लागू – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज चुनाव ड्यूटी भत्तों में बढ़ोतरी, प्रदेश में नई दरें लागू

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनावी ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के मानदेय तथा अन्य खर्चों के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। नए निर्देशों के अनुसार अब चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों के दैनिक आहार भत्ते में दोगुने से भी अधिक की बढ़ौतरी कर दी गई है। अब तक मिलने वाले 100 रुपए के स्थान पर कर्मियों को 225 प्रतिदिन के हिसाब से आहार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रशासन की ओर से जारी इस नई नियमावली में न केवल खान-पान बल्कि यात्रा और वाहन रखरखाव के खर्चों को भी मौजूदा जरूरतों के हिसाब से संशोधित किया गया है। चुनावी ड्यूटी के दौरान उपयोग किए जाने वाले वाहनों की मामूली मुरम्मत के लिए निर्धारित राशि को भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के दौरान तैनात रहने वाले एआरओ और पीठासीन अधिकारियों को मिलने वाली आकस्मिक राशि को भी दोगुना कर दिया गया है। यात्रा व्यय के बदले दी जाने वाली पारिश्रमिक राशि के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार नई दरें तय की गई हैं, जिनमें आरक्षित ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान रखे गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000