वंदे मातरम पर नहीं बनी बात, तो स्पीकर देंगे व्यवस्था, दो दिन टली थी कार्यवाही, आज दोपहर बाद शुरू होगी चर्चा – भारत केसरी टीवी

वंदे मातरम पर नहीं बनी बात, तो स्पीकर देंगे व्यवस्था, दो दिन टली थी कार्यवाही, आज दोपहर बाद शुरू होगी चर्चा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मानसून सत्र के पहले दो दिन टली थी कार्यवाही; आज तीसरा दिन, दोपहर बाद शुरू होगी चर्चा

विधानसभा के मानसून सत्र में वंदे मातरम् पर चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को दिन अहम रहेगा। कांग्रेस-भाजपा के बीच में टकराव खत्म नहीं होता है, तो सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया व्यवस्था देंगे। सत्र के दो दिन पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के चलते स्थगित करने पड़े हंै। लिहाजा सत्र के दूसरे दिन दो मर्तबा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के उपरांत स्पीकर ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान करने को कहा है। ऐसा न होने पर कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था देने की बात कही है। उधर, सोमवार के लिए जारी की गई कार्यसूची के तहत नियम-62 के तहत दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें सुबाथू शहरी नॉन एग्रीकल्चरल थ्रिफ्ट एंड क्रडिट सोसायटी में कथित 20 करोड़ रुपये के गबन का मामला तथा राज्य से बाहर कार्यरत बोनाफाइड हिमाचलियों के बच्चों को राज्य कोटा का लाभ देने का विषय शामिल है

वहीं नियम 130 के तहत दो प्रस्ताव सोमवार की कार्यसूची में है। पहला प्रस्ताव विपक्ष के चार विधायकों की ओर से सदन में रखा जाएगा। यह प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आधुनिक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्तियां तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता प्रदान करने से जुड़ा है। दूसरा प्रस्ताव सतापक्ष की ओर से विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से रखा जाएगा। यह जल संसाधनों, जलविद्युत परियोजनों से देय रॉयल्टी, फ्री पॉवर, जल उपकर की बकाया देयताओं की वसूली तथा राजस्व हितों हेतु संरक्षण से संबंधित है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000