बारिश से 125 सडक़ें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पहाड़ दरकने से थमे गाडिय़ों के पहिए – भारत केसरी टीवी

बारिश से 125 सडक़ें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पहाड़ दरकने से थमे गाडिय़ों के पहिए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आसमान से बरसी आफत से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पहाड़ दरकने से थमे गाडिय़ों के पहिए

प्रदेश में मानसून सक्रिय तरह से बना हुआ है। रविवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा हुई है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और भू-स्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी में रात भर व्यापक बारिश का दौर जारी रहा। हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और शिमला में भी बारिश हुई है। इससे फिर से भू-स्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सडक़ें अवरुद्ध रही। सबसे ज्यादा असर मंडी जिला में 62 सडक़ें बंद हैं। कुल्लू में 31, शिमला में दस तथा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ सडक़ें अवरुद्ध हैं।

मंडी-कुल्लू मार्ग पर कटौला-कामांद सडक़ कांधी के पास भू-स्खलन के कारण बंद है मंडी-पठानकोट मार्ग पर उरला के पास सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात एक तरफ से चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील, जलेगी और दवाड़ा में बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर बारिश के समय यातायात रोका जा रहा है। मार्ग पर मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

मंडी में सबसे ज्यादा बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों में मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। कांगड़ा में 89.0, सुंदरनगर में 71.0, बग्गी में 57.1, पंडोह में 53.2, मुरारी देवी में 50.0, पालमपुर में 46.4, पांवटा साहिब में 46.2, गोहर में 42.0, जोगिंद्रनगर में 38.0 एमएम बारिश हुई।

प्रदेश में मानसनू में अब तक 230 लोगों की मौत

राज्य में 30 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 90 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000