73698 चालानों का 34 करोड़ भुगतान पेंडिंग, पहली अप्रैल से 23 जुलाई तक ई-डिटेक्शन से काटे 75,736 चालान – भारत केसरी टीवी

73698 चालानों का 34 करोड़ भुगतान पेंडिंग, पहली अप्रैल से 23 जुलाई तक ई-डिटेक्शन से काटे 75,736 चालान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में पहली अप्रैल से 23 जुलाई तक ई-डिटेक्शन से काटे 75,736 चालान

प्रदेश में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ ई-डिटेक्शन के माध्यम से बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं, लेकिन इन चालानों की वसूली की रफ्तार बेहद धीमी है। पहली अप्रैल से 23 जुलाई 2026 तक प्रदेश में कुल 75,736 चालान किए गए, जिनमें से 2038 चालानों का निपटारा हो पाया है। इस अवधि में 73698 चालान अभी लंबित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल चालान राशि 34 करोड़ 53 लाख दो हजार रुपए है, जबकि इसमें से केवल 68 लाख 63 हजार रुपए की राशि ही वसूल हो पाई है। यानी 33 करोड़ 84 लाख 39 हजार रुपए की राशि अभी लंबित है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो अप्रैल में 22,952 चालान किए गए, जिनमें से 1,070 का निपटारा हुआ और तीन करोड़ 57 लाख 70 हजार रुपए की वसूली हुई

मई में 21,057 चालानों में से 707 का निपटारा हुआ तथा 24 लाख 40 हजार रुपए की राशि वसूल की गई। जून में सबसे अधिक 24,158 चालान किए गए, लेकिन इनमें से महज 240 का निपटारा हुआ और सात लाख 79 हजार रुपए की वसूली हुई। जुलाई में 23 जुलाई तक 7,569 चालान किए गए, जिनमें केवल 21 का निपटारा हो सका और 67 हजार रुपए की राशि वसूल हुई। ई-डिटेक्शन व्यवस्था के तहत चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उडऩदस्ते ने काटे 1076 चालान

मुख्यालय उडऩदस्ता की जांच रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून तक 1,076 चालान किए गए। इनमें 681 चालान निपटाए गए, जबकि 395 लंबित रहे। इन चालानों से 47 लाख 59 हजार रुपए की राशि वसूल की गई, जबकि अपेक्षित राशि 56 लाख एक हजार रुपए थी। उडऩदस्ता की ओर से अप्रैल से जून तक कुल चालानिंग एक करोड़ तीन लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000