आज से थमेगी बारिश की रफ्तार, 28-29 अगस्त को फिर सक्रिय होगा मानसून; जानें छह दिन का अपडेट – भारत केसरी टीवी

आज से थमेगी बारिश की रफ्तार, 28-29 अगस्त को फिर सक्रिय होगा मानसून; जानें छह दिन का अपडेट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आज 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 25 से 27 अगस्त तक छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान है। 28 और 29 अगस्त को फिर कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और आंधी-बिजली के बीच अब अगले दिनों के मौसम को लेकर तस्वीर बदलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 25 से 27 अगस्त तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 28 और 29 अगस्त को कई इलाकों में फिर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है

24 अगस्त को क्या रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। खास बात यह है कि 24 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने जिला स्तर पर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 23 अगस्त के मुकाबले मौसम की गंभीरता कम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

25 से 27 अगस्त तक छिटपुट बारिश

25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000