चीनी से फीकी पड़ी त्योहारों की मिठास, फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले दाम बढऩे से उपभोक्ताओं की बढ़ी टेंशन – भारत केसरी टीवी

चीनी से फीकी पड़ी त्योहारों की मिठास, फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले दाम बढऩे से उपभोक्ताओं की बढ़ी टेंशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। रक्षाबंधन के साथ शुरू होने वाले त्योहारों के दौर में जहां बाजारों में मिठाई और पकवानों की मांग बढऩे वाली है, वहीं चीनी के दामों में तेजी ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। राजधानी शिमला के थोक बाजार में सिंगल रिफाइंड चीनी का भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल, जबकि डबल रिफाइंड चीनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। थोक भाव बढऩे के बाद खुदरा बाजार में भी चीनी करीब 65 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रही है। त्योहारों के दौरान चीनी की खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है।

रक्षाबंधन के बाद श्राद्ध पक्ष और फिर नवरात्र, दशहरा और दीपावली तक घरों में खीर, हलवा, लड्डू सहित विभिन्न पकवान बनने के साथ मिठाई की दुकानों पर भी मांग बढ़ेगी। ऐसे में मौजूदा कीमतों ने उपभोक्ताओं के साथ-साथ मिठाई कारोबारियों की चिंता भी बढ़ा दी है।

मिठाई भी हो सकती है महंगी

चीनी मिठाई निर्माण में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख कच्चा माल है। इसके महंगा होने से मिठाई कारोबारियों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। यदि चीनी के दाम इसी स्तर पर बने रहे या आगे और बढ़े, तो इसका असर मिठाइयों की कीमतों पर पडऩा तय माना जा रहा है

रक्षाबंधन पर दिखेगा असर

पहले से महंगाई का सामना कर रहे परिवारों के लिए त्योहार अतिरिक्त खर्च लेकर आते हैं। रक्षाबंधन पर मिठाई और पकवान, नवरात्र में प्रसाद और पूजा सामग्री तथा इसके बाद दशहरा और दीपावली की खरीदारी के बीच चीनी के बढ़े दाम घरेलू बजट को और प्रभावित कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000