पत्रकारिता के छात्रों ने CM सुक्खू से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा – भारत केसरी टीवी

पत्रकारिता के छात्रों ने CM सुक्खू से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में कक्षा प्रतिनिधि के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वे NSUI, यूथ कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे तथा शिमला नगर निगम के पार्षद और नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुने गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी कर जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000