Dharampur में बस से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Dharampur में बस से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

सोलन,[भारत केसरी टीवी] 17 फरवरी

Advertisement

दिनांक 16-02-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम द्वारा प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी, को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई ।

Advertisement

आरोपी की पहचान दीपक पुत्र श्री भगत राम, निवासी गांव दोलग, तहसील एवं डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 30 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है I आरोपी को दिनांक 17-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000