मित्रों को सरकार ने प्रदेश की बिगाड़ी कानून व्यवस्था :सेजल – भारत केसरी टीवी

मित्रों को सरकार ने प्रदेश की बिगाड़ी कानून व्यवस्था :सेजल

सोलन, मदन शर्मा 17 जून

Advertisement

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ राजीव सेजल ने कहा की हिमाचल प्रदेश की मित्रों की सरकार में शांतिप्रिय प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगाड़ दी है। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने से प्रदेश जी जनता में भय का वातावरण साफ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के भटोलीकला में यूनिकेम चौक के पास खेत में एक प्रवासी युवक का शव खून से सना मिला। कांग्रेस की सरकार में आए दिन बड़ी संख्या में हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं यह हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रहार है।
इस घटना में युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, भय का वातावरण खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक यूपी के बांदा जिले का रहने वाला था। खेत में पड़ा मिला युवक का शव, जानकारी अनुसार बरोटीवाला के भटोलीकला में यूपी के बांदा जिले का राजानाती अपने भाई कमलेश के साथ रहता था। बीते दिन जब राजानाती ड्यूटी से कमरे पर लौटा तो उसने अपने भाई कमलेश को नहीं देखा, जिसके बाद उसने कमलेश को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान उसने देखा कि उसका भाई पास के खेत में पड़ा है, जब उसके पास जाकर देखा तो उसका भाई कमलेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद लोगों की मदद से उसने बरोटीवाला थाने को सूचना दी। मृतक कमलेश के मुंह के अंदर एक लकड़ी का डंडा गले तक डाला हुआ है, वहीं, मृतक के सिर और मुंह पर पत्थर से मारने के निशान मिले। यह घटना एक दर्दनाक घटना है जिससे हिमाचल की देवभूमि शर्मसार हुई है।

Advertisement

उन्होंने कहा की पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले समुदाय के आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी द्वारा जांच अधिकारी पर दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के बार-बार दबाव डालने से तंग आकर जांच अधिकारी ने समय से पहले सेवानिवृति तक ले ली। ऐसी कई घटनाएं है जो सरकार के समय उजागर हो रही है अगर हम इसकी बात करना है शुरू करें तो एक लंबी सूची बन जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000