ऊना में ठगी का बड़ा मामला: विदेश भेजने के नाम पर मां-बेटे ने 14 युवकों से ऐंठे 56 लाख रुपये – भारत केसरी टीवी

ऊना में ठगी का बड़ा मामला: विदेश भेजने के नाम पर मां-बेटे ने 14 युवकों से ऐंठे 56 लाख रुपये

ऊना, कोटला कलां, मदन शर्मा

Advertisement

विदेश भेजने का झांसा देकर ऊना के कोटला कलां में एक मां-बेटे की जोड़ी ने 14 युवकों से कुल 56 लाख रुपये की ठगी कर डाली। आरोपियों ने अजरबैजान में वर्क वीजा दिलाने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को टूरिस्ट वीजा थमा कर भेज दिया गया।

Advertisement

विदेश पहुंचने के बाद युवाओं को न कोई नौकरी मिली और न ही कोई कंपनी, जिससे वे ठगा हुआ महसूस कर खुद के खर्चे पर भारत लौट आए। पीड़ितों में से एक युवक, जो अजनोली गांव का रहने वाला है, ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी युवक अपने परिवार के साथ कोटला कलां में किराए के मकान में रहता है और विदेश भेजने का कार्य करता था। उसने और उसकी मां ने प्रति युवक चार लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से वसूले। सभी पीड़ितों को 14 दिन के भीतर ही वापस लौटना पड़ा।

Advertisement

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने पहले 30 जुलाई तक पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब वे फोन नहीं उठा रहे और संपर्क से बच रहे हैं।

एसपी अमित यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000