‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित – भारत केसरी टीवी

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

सोलन। समेकित बाल विकास परियोजना सोलन के तत्वाधान में आज यहां ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन किया गया। यह जानकारी कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने दी।
कार्यशाला में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोस्को एक्ट), गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, घरेलू हिंसा अधिनियम, 2015 तथा बाल विवाह अधिनियम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान गई।

Advertisement

कार्यशाला में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार द्वारा गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसल द्वारा पोस्को एक्ट के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग, आरम्भिक शिक्षा व चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की महिला कर्मचारियों सहित लगभग 52 लोगों ने भाग लिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000