समर्थन जुटाने के लिए सिर्फ दो दिन शेष, हिमाचल में कल थम जाएगा शहरी निकायों के लिए चुनाव प्रचार – भारत केसरी टीवी

समर्थन जुटाने के लिए सिर्फ दो दिन शेष, हिमाचल में कल थम जाएगा शहरी निकायों के लिए चुनाव प्रचार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में चुनाव के लिए अब चार दिन ही शेष रह गए हैं। राज्य में 17 मई को सभी निकायों में मतदान किया जाएगा। ऐसे में शहरी निकाय के चुनाव को लेकर प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष बचे हैं। 15 मई को शाम पांच बजे तक प्रचार अभियान पूरी तरह से थम जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के लिए पहले से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में प्रदेश भर में चुनाव को लेकर सरगर्मियां और भी तेज हो गई हैं। शहरी निकाय के चुनाव को लेकर कुल 1147 उम्मीदवार मैदान में चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया गया है। चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों सहित भाजपा और कांग्रेस भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

दोनों ही प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया रहा है। राज्य में शहरी निकायों के 449 पदों के लिए ये चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि 10 वार्डों में निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब 439 पदों के लिए ही यह चुनाव होंगे। इस चुनाव के लिए कुल 1147 उम्मीदवार अब मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा राज्य में शहरी निकाय के चुनाव में कुल 195 महिला उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में है। राज्य के चार नगर निगमों सहित 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में यह चुनाव प्रक्रिया जारी है।

इलेक्शन के लिए 589 मतदान केंद्र स्थापित

राज्य में शहरी निकाय के चुनावों के लिए राज्य में 589 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। शहरी निकायों के चुनाव के लिए करीब 1300 ईवीएम के माध्यम से यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000