धर्मपुर में युवक के कमरे से चिट्टा, 14 सिरिंज व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में युवक के कमरे से चिट्टा, 14 सिरिंज व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मपुर में युवक के कमरे से चिट्टा, सिरिंज व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी पहले भी रहा है आपराधिक मामलों में शामिल
धर्मपुर (जिला सोलन), 13 फरवरी। पुलिस थाना धर्मपुर में FIR संख्या 42/2026 दिनांक 12.02.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने ओल्ड आईटीआई क्षेत्र के समीप एक मकान के कमरे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उक्त कमरे में रह रहे युवक के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 14 सिरिंज, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन तथा ₹2540 नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस मेहता पुत्र श्री बिहारी लाल, निवासी गांव ओल्ड आईटीआई धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में कुल 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 2 मामले चिट्टा/हेरोइनतस्करी से संबंधित हैं (पूर्व में 7.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद), जबकि 2 मामले चोरी के हैं। चोरी के मामलों में गीजर, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर एवं बिजली का सामान चोरी किया गया था।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।#Dharampur
#Solan
#HimachalPradesh
#NDPSAct
#DrugFreeHimachal
#PoliceRaid
#HeroinSeizure
#CrimeNews
#HPPolice
#WarOnDrugs

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000