उत्तराखंड में दुग्ध संघ की दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष में उतरी महिला कांग्रेस, आरोपी भाजपा नेता व सरकार का फूंका पुतला

हल्द्वानी। लालकुआं दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर आज महिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन और फूंका भाजपा का पुतला।

Advertisement

महिला कांग्रेस द्वारा आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और दुष्कर्म के आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग की और गिरफ़्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisement

महानगर महिला अध्यक्ष मधु सांगुड़ी और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश में आये दिन महिलाओं, बेटियों व बच्चियों के ख़िलाफ़ बलात्कार और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Advertisement

भाजपा की सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती थी आज वही भाजपा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। कई मामलों में भाजपा नेताओं के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है और सत्ता के दबाब मे दोषी भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही होने पर काफी समय बीत जा रहा और सरकार द्वारा उनको बचाने की भरसक कोशिश की जाती रही है।

Advertisement

कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष राहुल छिम्मवाल और महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस तरह महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं का लगातार नाम आ रहा है। उससे भाजपा का चाल और चरित्र उजागर होता जा रहा हैं, ऐसा लगता हैं कि सरकार ख़ुद दोषियों को संरक्षण दे रही हैं।

Advertisement

प्रदर्शन करने वालों में राधा आर्य, शारदा बमेठा, भगवती जोशी, निर्मला जोशी, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, सविता गुरुरानी, रामा शर्मा, शशि आर्य, भावना आर्य, शिवानी, राजो टंडन, पुष्पा तिवारी, रजनी, बसंती, सुनीता, भगवती आर्य आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000