गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी: एडीसी – भारत केसरी टीवी

गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी: एडीसी

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला, 28 सितम्बर: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को धर्मशाला में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर के समीप से शुरू होगी। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवी, स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि भजन मंडलियों की सहभागिता के साथ प्रभात फेरी कचहरी अड्डा से पोस्ट ऑफिस, हॉस्पिटल रोड तथा नगर निगम कार्यालय होते हुए गांधी वाटिका पहुंचेगी। गांधी वाटिका में महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

प्रभात फेरी के उपरांत गांधी वाटिका में सर्वधर्म प्रार्थना एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ने शहरवासियों से गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने नगर निगम तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभात फेरी के मार्ग और गांधी वाटिका में स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सहायक आयुक्त विवेक चौहान, एसडीएम मोहित रतन, जिला भाषा अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000