पंचायत चुनावों पर सदन में तीखी बहस: पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, 19 विधायकों ने रखी अपनी बात – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनावों पर सदन में तीखी बहस: पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, 19 विधायकों ने रखी अपनी बात

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

तपोवन विधानसभा के सदन में पंचायत चुनावों के संबंध में नियम 67 काम रोको प्रस्ताव के तहत चल रही चर्चा दूसरे दिन भी जारी रही। चर्चा में पहले व दूसरे दिन दोपहर बाद तक 19 विधायकों ने अपनी बात रखी। दून सोलन के विधायक राम कुमार ने कहा कि आपदा से समस्त हिमाचल के साथ-साथ उनका विधानसभा क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आपदा राहत को जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभी राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी नहीं की जा सकी है। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल में पंचायत चुनाव कभी भी आगे नहीं खिसके हैं। कोविड-19 के मुशिकल दौर में भी चुनाव हुए हैं। पुनर्गठन को प्रस्ताव मंगवा लिए, जबकि बाद में आनाकानी की गई। राज्य चुनाव आयोग के साथ सरकार झगड़ा करने का प्रयास कर रही है। वह चुनाव से बचने का प्रयास कर रही है।
तीन महीने आरक्षण रोस्टर निकालने को कहा था, उस टाइम ही आपदा एक्ट लागू किया। भाजपा से ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावों का समय होने पर ही पर्व के रूप में मनाते हैं। तीन स्तरीय प्रणाली के तहत पंचायत के चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चुनाव टालने का प्रयास करके लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि सडक़ें, पानी व बिजली ही अब तक बहाल नहीं हुई है,

Advertisement

#PanchayatChunav2025 #HimachalVidhanSabha #TapovanSession #PoliticalDebate #HPPolitics #ElectionDispute #DisasterAct #VidhayakDebate #DemocracyDialogue #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000