अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

मदन शर्मा , मंडी, 29 सितम्बर।* अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस-2026 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीआरडीए सभागार मंडी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने की। बैठक में 7 से 8 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, समानता और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए बालिका खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें रस्साकशी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं शामिल करने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण-2.0 सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों तथा महिला उद्यमिता को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

बालिकाओं की शिक्षा, समानता, सुरक्षा और गरिमा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी अजय बदरेल ने बैठक में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को लेकर विभागीय तैयारियों से अवगत करवाया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी जी.सी. पाठक, डीएसपी दिनेश कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी अरिंदम रॉय, सभी सीडीपीओ, स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000