ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया – भारत केसरी टीवी

ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया

मदन शर्मा

Advertisement

*मंडी,  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

Advertisement

 

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन किया तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली की रिकॉर्डिंग भी जांची और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों का जायजा लिया।

 

 

उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह कौंडल, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा, अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000