हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर STF की बड़ी कार्रवाई, 8.66 ग्राम हैरोइन के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर STF की बड़ी कार्रवाई, 8.66 ग्राम हैरोइन के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टेट टास्क फोर्स नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने सीमावर्ती भदरोया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को 8.66 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 28 सितम्बर को एसटीएफ की टीम ने भदरोया क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक पाठशाला के समीप एक संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित (30) पुत्र यशपाल के रूप में हुई है। आरोपी मकान नंबर 13, मैड हट कॉलोनी, मॉडल टाऊन, जिला पठानकोट (पंजाब) का निवासी है। इस संदर्भ में एसटीएफ नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा की एएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तलाशने में जुट गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000