दिल्ली का चाचा—भतीजा हत्याकांड : नाबालिग रिश्तेदार ही निकला मास्टर माइंड, रुपयों के लेनदेन का था मामला – भारत केसरी टीवी

दिल्ली का चाचा—भतीजा हत्याकांड : नाबालिग रिश्तेदार ही निकला मास्टर माइंड, रुपयों के लेनदेन का था मामला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली पर हुए चाचा-भतीजे के सनसनी हत्याकांड मामले में ताज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में दोहरे हत्याकांड का मास्टमाइंड नाबालिग रिश्तेदार निकला। पीड़ित परिवार के गंभीर आरोपों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस जांच के अनुसार रुपयों के लेन-देन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Advertisement

दिवाली की रात गुरुवार को उस समय दोहरा हत्याकांड हुआ जब एक परिवार अपने घर के बाहर दिवाली पर आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान वहां स्कूटी सवार दो हथियारबंद लोग आए। स्कूटी सवार ने बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) के पैर छुए। इसके बाद उसके साथी ने आकाश पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Advertisement

गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो रहे थे तो आकाश के भतीजे ऋषभ (16) ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने ऋषभ को भी गोली मार दी। इसके अलावा आकाश के बेटे कृष को भी बदमाशों ने गोली मारी।

तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष (10) का इलाज चल रहा है। मृतक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया कि घटना कल शाम साढ़े सात से आठ बजे के मध्य की है।

दो लोग आए थे, मेरे भाई और बेटे की हत्या दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति ने की। कुछ समय पहले मेरे भाई का पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

योगेश ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वो भी घर पर ही मौजूद थे। हमलावर उनका रिश्तेदार ही है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला उनका भतीजा लगता है।

आरोपी मेरे ताऊ के बेटे का बेटा है। वह स्कूटी से आया। उसने पैर छुए और हमला करा दिया। हमले में मेरा भाई और बेटा मारा गया है। जबकि कृष घायल है।

आकाश के भाई योगेश का दावा है कि हमलावर से पैसे को लेकर विवाद था। आरोपी हमलावर ने मेरे भाई और बेटे की जान ले ली।हमलावर मास्टरमाइंड मेरा भतीजा ही है, जो कि नाबालिग है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000