दुखद : उत्तराखंड में खटीमा रेलवे ट्रेक पर पेट्रोलिंग करते दो लाइनमैनों के ट्रेन से कटकर मौत – भारत केसरी टीवी

दुखद : उत्तराखंड में खटीमा रेलवे ट्रेक पर पेट्रोलिंग करते दो लाइनमैनों के ट्रेन से कटकर मौत

खटीमा । उत्तराखंड के खटीमा में ट्रेन से कटने से दो विभागीय लाइन मैनों की मौत हो गई। कलेक्टर फॉर्म गेट नंबर-15 के पास मंगलवार सुबह ट्रैक पर पेट्रोलिंग करते दो रेलवे कर्मचारियों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

Advertisement

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा। मंगलवार सुबह 5.25 बजे मझोला के पास ट्रैक मेंटेनर श्रीपुर बिचुवा खटीमा निवासी 27 वर्षीय अमरजीत सिंह राना और यूपी के पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी 20 वर्षीय शिवा गश्त के दौरान टनकपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन संख्या-05062 की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

दुर्घटना मझोला स्टेशन क्रॉस कर कलेक्टर फॉर्म गेट नंबर-15 से करीब 800 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर तक घटनास्थल पर रुकी रही। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मझोला स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे टीम ने शवों की शिनाख्त की।

Advertisement

आरपीएफ एसआई जितेंद्र कुमार, 17 मिल चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट और एएसआई पूरन चंद्र पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000