अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियाँ ज़ोरों पर, साहित्य जगत की हस्तियां करेंगी प्रतिभाग – भारत केसरी टीवी

अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियाँ ज़ोरों पर, साहित्य जगत की हस्तियां करेंगी प्रतिभाग

अल्मोड़ा। आगामी बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले द्वितीय अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियाँ ज़ोरों शोरों से से जारी हैं। यह फेस्टिवल 17 से 19 अक्तूबर तक अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित होगा।

Advertisement

मंगलवार को मल्ला महल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फेस्टिवल समिति की अध्यक्ष डॉ वसुधा पंत ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और अलमोड़ा की जनमानस को तहे दिल से फेस्टिवल में आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश से आ रही साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत की हस्तियाँ प्रतिभाग करेंगी।

Advertisement

इसके साथ ही साथ अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को विश्व से इस फेस्टिवल के माध्यम से साझा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में वैश्विक जल संकट, साहित्यकार शेखर जोशी और पहाड़ों में फ़िल्ममेकिंग से जुड़ी चर्चा होगी। सर्वजीत टम्टा के नेतृत्व में कलासमूह हिमाली मौ और रहमत ए नुसरत सुबह और शाम को अपना रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement

प्रमुख युवा कवि हर्ष काफ़र अल्मोड़ा के प्रतिभाशाली रचनात्मक युवाओं के लिए ओपन माइक की मेज़बानी करेंगे। छोटे बच्चों के लिए भी कई सारे कार्यक्रम व कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। डॉ पंत ने यह भी बताया कि अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल अल्मोड़ा की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर रखने का एक प्रयास है जिसके माध्यम से साथ ही साथ अल्मोड़ा शहर की अर्थव्यवस्था को एक नयी ऊर्जा और पहचान मिल सके।

Advertisement

डॉ वसुधा पंत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फेस्टिवल के माध्यम से शुरू हुई चर्चाओं के माध्यम से अल्मोड़ा की आर्थिक छवि का भी संवर्धन हो और यहाँ निवेश बढ़े। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा ज़िला प्रशासन, उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग आदि के सहयोग से किया जा रहा है। यहाँ पत्रकार वार्ता में डॉ वसुधा पंत के साथ संयोजक विनायक पंत, रचनात्मक निदेशक आशुतोष जोशी और आयोजक समिति सदस्य डॉ दीपा गुप्ता, भूपेन्द्र वल्दिया, अनुराग कुमार, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000