कृषि कानूनों को लेकर दिए बयान पर कंगना को खेद, पार्टी ने भी किया किनारा, भाजपा के लिए मुसीबत बनते रहे क्वीन के बोल – भारत केसरी टीवी

कृषि कानूनों को लेकर दिए बयान पर कंगना को खेद, पार्टी ने भी किया किनारा, भाजपा के लिए मुसीबत बनते रहे क्वीन के बोल

शिमला। बालीवुड क्वीन और अब मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों पर दिए अपने बयान को वापस ले लिया है। कंगना ने अपने बयान को लेकर खेद भी जताया है। वहीं, पार्टी ने भी उनके बयान से किनारा करते हुए उसे कंगना की निजी राय बताया और कहा कि ऐसे किसी भी बयान के लिए वो अधिकृत नहीं हैं। इधर, हरियाणा के साथ ही जेएंडके में चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में कृषि कानूनों पर बयान देकर कंगना ने अपनी ही पार्टी को जटिल परिस्थितियों में डाल दिया।

Advertisement

कंगना ने बयान पर जताया खेद
कंगना के बयान के बाद पार्टी ने उन्हें परोक्ष रूप से ऐसे बयान देने से परहेज करने को कहा. उसके बाद मंडी की सांसद ने उस पर खेद जताया और कहा, “हाल ही में मीडिया ने मुझसे कृषि कानूनों पर सवाल किए थे।मैंने जवाब में कृषि कानून वापस लेने का सुझाव दिया. मेरे इस बयान से बहुत से लोग निराश हैं. हालांकि कुछ ने समर्थन भी किया। हमारे प्रधानमंत्री जी ने बड़ी ही संवेदनशीलता से और सहानुभूति से कानून वापस लिए हैं। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि उनके (पीएम) के शब्दों की गरिमा का ध्यान रखें. मुझे ये भी ध्यान रखना होगा कि मैं केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता हूं। मेरी राय अपनी नहीं, पार्टी की होनी चाहिए. अगर मैंने अपने शब्दों से किसी को निराश किया है तो हम अपने शब्द वापस लेते हैं.” उल्लेखनीय है कि कंगना ने तीन कृषि कानून, जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने वापस लिया था, के लिए कहा था कि ये किसानों के हित में हैं।

Advertisement

पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बताया निजी बयान
वहीं, भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कंगना के बयान को निजी बताया है। गौरव भाटिया ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर कृषि कानून पर दिए बयान को कंगना का निजी बयान बताया है. साथ ही कहा कि पार्टी ने उन्हें ऐसे किसी बयान के लिए अधिकृत नहीं किया है।

Advertisement

पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि इससे पहले भी वाली बॉलीवुड क्वीन एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रही हैं। दरअसल कंगना रनौत ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जो बांग्लादेश में हो रहा है, वैसे हालात यहां होते भी देर नहीं लगती. कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कहा था, “यहां पर जो किसान आंदोलन हुए, वहां पर लाशें लटकी थी, वहां पर रेप हो रहे थे।” उनका कहना था कि ये बड़ी लंबी प्लानिंग थी, जिसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ था। जिसके बाद कंगना रनौत जमकर ट्रोल हुई थी और कांग्रेस के निशाने पर रही।इस दौरान भी भाजपा ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया था और लिखित में हिदायत भी थी।

Advertisement

इससे पहले भी कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश को सही मायनों आजादी साल 2014 में मिली है। जिसके बाद भी खूब विवाद हुआ था और ‘क्वीन’ को कांग्रेस से लेकर सोशल मीडिया तक जमकर ट्रोल किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000