संजौली मस्जिद विवाद फिर गरमाया: बिजली-पानी काटने की मांग पर अड़े हिंदू संगठन, प्रशासन ने कमेटी बनाने का दिया आश्वासन – भारत केसरी टीवी

संजौली मस्जिद विवाद फिर गरमाया: बिजली-पानी काटने की मांग पर अड़े हिंदू संगठन, प्रशासन ने कमेटी बनाने का दिया आश्वासन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

राजधानी शिमला के संजौली में अवैध घोषित मस्जिद का विवाद अभी सुलझा नहीं है। शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर हिंदू संगठनों पदाधिकारियों ने संजौली में जमकर नारेबाजी की। मांगों को लेकर दोपहर एक बजे प्रशासन और समिति पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासन ने समिति की मांगों पर सहमति जताई। बैठक में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने के साथ विवादित ढांचे की बिजली काटने पर सहमति बनी। अब प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले को लेकर एक संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। मामले में अगली बैठक 29 नवंबर को होनी है। ऐसे में अब हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से हमें लिखित ऑर्डर नहीं मिल जाता है, तब तक अब क्रमिक अनशन जारी रहेगा। ऑर्डर मिलने के बाद ही अनशन खत्म किया जाएगा। बता दें कि कुछ हिंदू संगठन कार्यकर्ता शुक्रवार को ही बिजली-पानी कनेक्शन काटने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। करीब दस मिनट तक चक्का जाम भी हुआ
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक विवादित ढांचे की बिजली-पानी काटने के आदेश नहीं होते, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। इसके बाद काफी देर तक जमकर नारेबाजी होती रही। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे।#ShimlaNews
#SanjauliDispute
#MosqueRow
#HinduOrganizations
#LawAndOrder
#ProtestUpdate
#BreakingNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000