बहुत जल्द सत्ता में लौटेगी भाजपा, जयसिंहपुर में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम का दावा – भारत केसरी टीवी

बहुत जल्द सत्ता में लौटेगी भाजपा, जयसिंहपुर में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम का दावा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा 15 साल बाद आएगी, जबकि हकीकत यह है कि जनता वर्तमान शासन से पूरी तरह तंग आ चुकी है। इसलिए 15 साल नहीं, बल्कि अगले एक वर्ष के भीतर ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जयसिंहपुर में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह लंबे समय के लिए आए हैं, तो आनन-फानन में आधे-अधूरे मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन क्यों कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में केवल 19 हजार करोड़ रुपए का ऋण लिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने महज चार वर्षों में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज ले लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत चुनावों को टालने का भरपूर प्रयास किया, किंतु भाजपा के कड़े रुख और कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण सरकार को विवश होकर चुनाव करवाने पड़े। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज हो रहे हैं और निष्पक्ष सुनवाई नहीं की जा रही है। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, अर्जुन सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000