इनसानों के हाथ से निकली एआई, जैमिनी ने खुद खोजे पासवर्ड और कर दी तीन कंपनियां हैक, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता – भारत केसरी टीवी

इनसानों के हाथ से निकली एआई, जैमिनी ने खुद खोजे पासवर्ड और कर दी तीन कंपनियां हैक, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का तेजी से खुद को अपग्रेड करना और इनसानी नियंत्रण से बाहर निकल जाने की आशंका एआई लैब्स में काम करने वाले कई वैज्ञानिक जता चुके हैं। अब उनकी भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। गूगल के जैमिनी एआई ने जो कांड किया है, उसने सभी के माथे पर पसीना ला दिया है। गूगल के एआई मॉडल जैमिनी ने एक सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान अपनी सीमाओं को लांघते हुए अपने आप ही तीन कंपनियों के सिस्टम्स हैक कर लिए। इसे साइबर जगत के इतिहास में संभवत: पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जहां किसी एआई मॉडल ने अपने विवेक से खुद डाटा खोजा, पासवर्ड का अनुमान लगाया और कंपनियों के नेटवर्क में सेंध लगा दी। इस सनसनीखेज मामले की पुष्टि खुद गूगल ने की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के एक अधिकारी ने बताया कि जैमिनी ने ऑनलाइन उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी खोजी और उन वेबसाइटों तक पहुंचने के लिए क्रेडेंशियल्स का अनुमान लगाया, जिन्हें उसने टेस्ट का हिस्सा समझा।

Advertisement

हालांकि, राहत की बात यह रही कि हर मामले में मॉडल ने सिस्टम में घुसने के बाद कोई और कदम नहीं उठाया। जिन तीन कंपनियों के सिस्टम को जैमिनी ने निशाना बनाया, उनको इसकी सूचना गूगल ने दे दी है। मामला मई महीने का है। साइबर सिक्योरिटी का मूल्यांकन करने वाली स्वतंत्र कंपनी इररेगुलर गूगल के सिस्टम का टेस्ट कर रही थी। इस घटना के बारे में सबसे पहले अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया था। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जैमिनी एआई ने लगातार पासवर्ड का अनुमान लगाना जारी रखा और आखिरकार उसने एक अत्यधिक सुरक्षित सिस्टम को भी गच्चा दे दिया और उसमें घुस गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000