केरल को 14.50 रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल – भारत केसरी टीवी

केरल को 14.50 रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

सीएम बोले, मार्च तक तमिलनाडु को 13.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से होगी सप्लाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली के रेट स्वयं हिमाचल सरकार तय करेगी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए केरल सरकार से बिजली खरीद को लेकर 14.50 रुपए प्रति यूनिट मूल्य तय हो रहा है। इस समय तमिलनाडु को 13.50 रुपए प्रति यूनिट से बिजली बेची जा रही है। मार्च के बाद रेट संशोधित होगा। सोमवार को एलर्जली फेज टू इमारत में नए मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से चल रही सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप 2032 में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे अमीर राज्य बनकर उभरेगा।

तब सभी तरह के व्यय के उपरांत प्रदेश सरकार की वार्षिक आय 7000 करोड़ से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड पांच-साढ़े पांच रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचता था। अब बिजली विक्रय का जिम्मा ऊर्जा निदेशालय करेगा और पीक टाइम पर बिजली का अधिक मूल्य वसूल करेगा। उनका कहना था कि पेंशनरों को भुगतान करने के बाद कर्मचारियों को अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध ढंग से बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा।

पंचकूला को पानी देगा हिमाचल

हरियाणा के पंचकूला शहरी और औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार विचार कर रही है। इसके लिए सुरंग से पंचकूला तक पानी पहुंचाया जाएगा। सीएम का कहना है कि यह कहीं पर भी शर्त नहीं है कि हिमाचल सरकार सतलुज नदी का पानी रोक नहीं सकता है और उसका अपने हितों के लिए उपयोग नहीं कर सकता है। इसलिए प्रदेश सरकार पानी विक्रय की संभावनाओं पर मंथन कर रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000