हिमाचल में लोक सभा चुनावों में भाजपा को मिलेंगे 69% वोट : टंडन

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/02/2024

Advertisement

भाजपा जीतेगी चारों को चार

Advertisement

शिमला, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय टंडन ने कहा न्यूज चैनल इंडिया टुडे और सी वोटर का एक सर्वे सामने आया है इसमें साफ बताया गया कि आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में चारों के चारों लोकसभा सीटें भाजपा जीतने वाली है और यह कटु सत्य है।

Advertisement

टंडन ने कहा कि लोक सभा सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 60%, कांग्रेस को 29% और अन्य को 11% वोट पड़ेगा इससे साफ दिखता है कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से अपने चारों सांसद बनाने जा रही है।
अगर आप देख तो 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 69% वोट, कांग्रेस पार्टी को 27% और अन्य को 4% वोट पड़ा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण है कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई और एक भी गारंटी पूरी नहीं करी। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। हाटी जैसी बड़ी सौगात को भी इस सरकार ने लागू नहीं होने दिया, पूर्ण रूप से यह सरकार इस मुद्दे को लेकर विघ्न कारक बनी है।
यह सरकार सत्ता में आई थी तो कहा था की पहली कैबिनेट में 5 लाख नौकरियां देंगे पर अभी तक एक स्थाई नौकरी नहीं दी ,1500 रुपए महिलाओं को वह भी नहीं दिए और अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। जब से सरकार सत्ता में आई है आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर महंगाई को बढ़ावा दे रही है डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा, सीमेंट महंगा, बस सब महंगा ही महंगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000