चुराह के युवा चिकित्सक डॉ. अवधेश पंडित को दिल्ली में मिला ‘राष्ट्रीय अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’, क्षेत्र का नाम किया रोशन* – भारत केसरी टीवी

चुराह के युवा चिकित्सक डॉ. अवधेश पंडित को दिल्ली में मिला ‘राष्ट्रीय अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’, क्षेत्र का नाम किया रोशन*

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

चुराह विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव डोभ से संबंध रखने वाले युवा चिकित्सक _डॉ. अवधेश पंडित_ को आज नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित ‘Award of Excellence’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे चुराह क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

_डॉ. अवधेश पंडित वर्तमान में IMA Ayus जिला चंबा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ Dr. Avdhesh Medicity & Panchkarma Hospital, भंजराड़ू के निदेशक एवं मुख्य चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।_

इससे पहले भी डॉ. पंडित ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह सांसद मोबाइल मेडिकल यूनिट में प्रभारी के रूप में वर्ष 2022 से 2025 तक सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चुराह के दुर्गम एवं सड़क सुविधा से वंचित क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं, दवाइयां एवं रक्त जांच की सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्रयास रहा कि भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

इस सम्मान के अवसर पर डॉ. अवधेश पंडित ने _IMA Ayus हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार_ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी से समाज और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा है।

सम्मान समारोह में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, भारत सरकार के NCISM के अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन डॉ. सुश्रुत कन्नौजिया, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के निदेशक प्रो. (डॉ.) पी.के. प्रजापति तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के अध्यक्ष राकेश थपलियाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डोभ गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम्मानित होना चुराह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चुराह की मिट्टी के इस युवा चिकित्सक ने अपनी मेहनत, समर्पण और सेवाभाव से क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000