मानसून से निपटने को PWD ने कसी कमर, अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित-संवेदनशील – भारत केसरी टीवी

मानसून से निपटने को PWD ने कसी कमर, अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित-संवेदनशील

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश

हिमाचल में मानसून के आने से पहले लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य भर में भू-स्खलन संभावित और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश जारी किए गए है। साथ ही मंडल और उपमंडल स्तर पर बैकअप प्लॉन भी बनाने को कहा गया है। इसके अलावा फील्ड के अधिकारियों को आवश्यकता पडऩे पर निजी मशीनरी को हॉयर करने हेतु पूर्व तैयारी करने के निर्देश है। कुल-मिलाकर प्रदेश में मानूसन में प्रदेश की सडक़ों पर वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक हो चुकी है।

मंडलों-उपमंडलों को बैकअप प्लान तैयार करने के निर्देश

पीडब्ल्यूडी ने सभी मंडलों और उपमंडलों को बैकअप प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत उन सडक़ों और मार्गों की सूची भी तैयार की जा रही है, जहां हर वर्ष मानसून के दौरान यातायात प्रभावित होता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का कहना है कि मानसून सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही फील्ड के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे है। मानूसन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी व्यवस्था बनाई जाएगी। सीजन के दौरान विकट परिस्थितियों में छुट्टियों को रद्द भी किया जा सकता है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000