भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 – भारत केसरी टीवी

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

 

रिकांग पिओ,

 

जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में 30 अक्तूबर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 आज भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों सहित प्रदेश के गरीब एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत अब तक जिला किन्नौर में 744 लोगों को भू-पट्टे प्रदान किए जा चुके हैं। आज 56 अन्य लोगों को भी भू-पट्टे प्रदान कर भूमि का मालिकाना हक दिया गया। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाक्षी सिंह तोमर तथा संबंधित अधिकारी अरविन्द कुमार को सम्मानित किया।

 

राजस्व मंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास तथा किसानों एवं बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर बल दिया, ताकि स्थानीय किसानों और बागवानों को अपने उत्पादों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

 

उन्होंने घोषणा की कि आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्ष से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के बजाय अगस्त माह के अंत में किया जाएगा।

 

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, शहनाई वादन तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जिला किन्नौर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक लोक नृत्यों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

उपायुक्त किन्नौर एवं मेला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि जगत सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का पारंपरिक किन्नौरी टोपी, खतक एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने चार दिवसीय महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, मेला समिति और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

 

इससे पूर्व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लगभग तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत धारा जल केंद्र, रिकांग पिओ का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दुकानों तथा किनफैड एग्रो की दुकान का भी लोकार्पण किया। किनफैड एग्रो की दुकान के माध्यम से किसानों एवं बागवानों को विभिन्न प्रकार के उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और खाद उपलब्ध होंगे।

 

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति किन्नौर एवं शिमला के निदेशक उमेश नेगी एवं प्रेम नेगी, किनफैड के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर दास एवं बिकम सिंह नेगी, जिला महिला कांग्रेस किन्नौर की अध्यक्ष सरोज नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, निर्मल नेगी, जय कृष्ण नेगी, सुख देव एवं केसर नेगी, चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी किन्नौर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रताप नेगी, ख्वांगी पंचायत की प्रधान ललिता पंचारस, ग्राम पंचायत शुदारंग के प्रधान कुलवन्त नेगी तथा इंटक किन्नौर के अध्यक्ष मान चन्द सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000