कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रही सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन बारह टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रही सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन बारह टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रही सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन बारह टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 60 भारतीय और 10 विदेशी टीमें भाग ले रही हैं।

आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अंडर-19 वर्ग में डी. एन. चोपटा स्कूल ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, विद्या वर्ल्ड स्कूल ने राहुल इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया। फैलोशिप मिशन स्कूल, जयपुर ने एनी बेसेंट स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि डॉ. ए. आई. मेमोरियल स्कूल, वाराणसी ने वेलामल विद्यालय को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

अंडर-17 वर्ग में सेंट स्टीफंस स्कूल, झारखंड ने एम. आर. सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजीवनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राजस्थान ने वेलामल विद्यालय को पराजित किया। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने एम. एच. पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, शाह सतनाम जी सिरसा स्कूल ने श्री विद्या निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपति को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-14 वर्ग में कदम पब्लिक स्कूल ने संजीवनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राजस्थान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वेलामल विद्यालय ने चाँदनी पब्लिक स्कूल, उत्तर प्रदेश को पराजित किया। डी. एन. चोपटा स्कूल ने राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र, कर्नाटक को हराया, जबकि हील स्कूल, इलुरु ने एच. डी. पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

अब तक खेले गए सभी मुकाबले सीबीएसई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक श्री पुष्कर वोहरा जी तथा तकनीकी प्रतिनिधि श्री अभिषेक उपाध्याय जी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. संजीव मैनरा ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनसे न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि शारीरिक व्यायाम, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सुंदर और प्रदूषण रहित वातावरण में इन मैचों का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में प्रवेश करने वाली टीमों को शुभकामनाएँ दीं तथा प्रतियोगिता से बाहर हुई टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले, फाइनल मैच तथा समापन समारोह 3 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000