हिमाचल के मेडिकल छात्रों को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में मिलेगा प्रशिक्षण, CM सुक्खू ने छात्र एक्सचेंज प्रोग्राम का किया ऐलान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के मेडिकल छात्रों को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में मिलेगा प्रशिक्षण, CM सुक्खू ने छात्र एक्सचेंज प्रोग्राम का किया ऐलान

मदन शर्मा

Advertisement

शिमला,  हिमाचल प्रदेश में मेडिकल शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस (University of Illinois) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. मनुराज सूद ने किया।

Advertisement

 

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और शोध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और शोध को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश के मेडिकल शिक्षकों को भी विश्वविद्यालय के एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि फैकल्टी सदस्यों के लिए भी एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें विशेष प्रशिक्षण, अध्यापन, शोध और व्यावसायिक विकास के अवसर मिलेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्वविद्यालय के साथ पहले हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoA) को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत दोनों संस्थान शैक्षणिक संसाधनों, शोध पत्रों, शिक्षण सामग्री और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय मेडिकल तकनीकों और उपकरणों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस में अपनाई जा रही बेहतर चिकित्सा पद्धतियों को भी हिमाचल में लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने, टेलीमेडिसिन सेवाओं को मजबूत करने और कैंसर के आधुनिक उपचार के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खानपान और पोषण बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, ताकि लोगों को रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें और बीमारियों की रोकथाम में मदद मिले। उन्होंने पारंपरिक खाद्यान्न, खानपान की आदतों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर भी अध्ययन करने की आवश्यकता जताई।

 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के साथ संयुक्त शोध गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और शिक्षण सामग्री के आदान-प्रदान से हिमाचल प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

 

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के प्रतिनिधियों ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

 

बैठक में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बृज शर्मा सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000