सोलन नगर निगम वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में एक और पहल – भारत केसरी टीवी

सोलन नगर निगम वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में एक और पहल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन। सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने तथा भविष्य में क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इस दिशा में पार्षद अभिषेक ठाकुर द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की गई।

Advertisement

दिनांक 3 सितंबर 2026 को भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश जी तथा जल शक्ति विभाग के जेई विकास जी के साथ पार्षद अभिषेक ठाकुर ने वार्ड नंबर 15 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान संभावित बोरिंग स्थलों, भूजल स्तर (Ground Water Level) तथा भविष्य में पानी की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

दौरे के दौरान यह विचार-विमर्श किया गया कि वार्ड में बढ़ती पानी की आवश्यकता को देखते हुए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले समय में वार्ड नंबर 15 के निवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के कुछ क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों में पानी से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

पार्षद अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 15 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पानी जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर दीर्घकालीन योजना तैयार कर उस पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश जी एवं जल शक्ति विभाग के जेई विकास जी का वार्ड का दौरा करने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000