गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

कुनिहार: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में 28 अक्टूबर 2026 को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं विषय चयन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद्, लेखक एवं शैक्षिक वक्ता श्री सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार भविष्य का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री अलका भारद्वाज ने कहा कि सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य के निर्णय लेने में सहायता करता है।

विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं सुश्री अदिति गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करना उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें अपने भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000