शिमला नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ने की आत्मह*त्या, गांव जाने की बात कहकर दफ्तर से ली थी छुट्टी – भारत केसरी टीवी

शिमला नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ने की आत्मह*त्या, गांव जाने की बात कहकर दफ्तर से ली थी छुट्टी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*शिमला MC के डिप्टी कंट्रोलर ने उठाया खौफनाक कदम, गांव जाने की बात कहकर दफ्तर से ली थी छुट्टी*

 

राजधानी शिमला में नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है, जो नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने शुक्रवार को मेहली स्थित अपने आवास पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रामेश्वर सामान्य दिनों की तरह कार्यालय पहुंचे थे। दफ्तर में सहकर्मियों को वह बिल्कुल सामान्य लगे और उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं दिख रहा था। दोपहर बाद उन्होंने अपने गांव जाने की बात कहकर दफ्तर से आधे दिन की छुट्टी ली। हालांकि, गांव जाने की बजाय वह मेहली स्थित अपने घर गए और वहां यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रामेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कसुम्पटी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

रामेश्वर के इस अचानक उठाए गए कदम से नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी हैरान हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000