सोलन में पेयजल संकट, कूड़े की समस्या और सफाई करों में वृद्धि पर नागरिक सभा ने जताई चिंता – भारत केसरी टीवी

सोलन में पेयजल संकट, कूड़े की समस्या और सफाई करों में वृद्धि पर नागरिक सभा ने जताई चिंता

मदन शर्मा

Advertisement

सोलन, । नागरिक सभा, सोलन ने शहर में पिछले छह महीनों से जारी पेयजल संकट, कूड़े के अनियमित उठान तथा सफाई करों में वृद्धि को लेकर नगर निगम के महापौर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement

 

सभा ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में 8–9 दिनों के अंतराल पर पानी की आपूर्ति होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कूड़े का नियमित उठान न होने से गंदगी फैल रही है। इसके बावजूद सफाई करों में वृद्धि करना जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है।

 

ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने आश्वासन दिया कि अगले 4–5 दिनों के भीतर शहर में पेयजल की समस्या पूरी तरह ठीक कर दी जाएगी। नागरिक सभा ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन इस आश्वासन को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगा।

 

सभा ने मांग की कि सभी वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति और समयबद्ध कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए तथा सफाई करों में की गई वृद्धि की समीक्षा की जाए। साथ ही, अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

 

नागरिक सभा के संयोजक संजीव और सह-संयोजक अजय कुमार ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान के लिए संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो सभा शहरवासियों को संगठित कर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

 

— नागरिक सभा, सोलन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000