हिमाचल को ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुंदर सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुंदर सिंह ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

*विधायक ने कुल्लू बस अड्डे से दिखाई 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी*

Advertisement

 

कुल्लू,: कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। स्थानीय बस अड्डे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण को बचाने और हिमाचल को ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक और इको-फ्रेंडली बसों के चलने से कुल्लू-मनाली घाटी के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय जनता और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आरामदायक, सुरक्षित और धुआं-रहित सफर की बेहतर सुविधा मिलेगी।

विधायक ने बताया कि यह सभी 15 बसें आधुनिक जीपीएस सिस्टम और सुरक्षा तकनीकों से लैस हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न लोकल व प्रमुख रूटों पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू डिपो में पहले से ही 17 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, अब नई बसों के जुड़ जाने के बाद कुल्लू डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 32 हो जाएगी। उन्होंने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात कुल्लू को देने के लिए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी का कुल्लू डिपो देश भर में सरकारी परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला पहला डिपो है तथा यह प्रदेश भर में सर्वाधिक लाभ कमाने वाला डिपो भी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू बस अड्डा भवन भी आधुनिक भवनों में से एक है तथा पीज के लिए बनने वाले रोपवे से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा नगर परिषद एवं प्रशासन इसमें बेहतर प्रयास कर रहे हैं तथा आगामी एक महीने में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे सहित पूरे कुल्लू को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाने का भी कार्य किया जाएगा ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

उन्होंने नई इलेक्ट्रिक बसों के इस सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में जिले के परिवहन बेड़े में और भी इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़ा जाएगा ताकि पूरी घाटी में पर्यावरण-अनुकूल यातायात व्यवस्था मजबूत हो सके।

डीडीएम डी.के. नारंग ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी राय, अन्य पार्षदगण, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, आरटीओ आकांक्षा शर्मा, जिला रेड क्रॉस सचिव चंद्र केश शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के डीडीएम मंडी उत्तम सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी केलांग अंशित शर्मा, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000