चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सीएम ने जारी किए 27 करोड़ रुपये – भारत केसरी टीवी

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सीएम ने जारी किए 27 करोड़ रुपये

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। इस राशि का उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने नेरवा में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए 2 करोड़ रुपये, चौपाल में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए 3 करोड़ रुपये, कुपवी में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए 2 करोड़ रुपये, नेरवा में मिल्क चिलिंग प्लांट के लिए 2 करोड़ रुपये, नेरवा बाईपास के लिए 4 करोड़ रुपये, लखावती पुल के लिए 12 करोड़ रुपये तथा छावला-चौपाल पेयजल योजना के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए जारी धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों का समय और धन दोनों बचेंगे तथा उन्हें रोजमर्रा की सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी।

रजनीश किमटा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्र मोहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पर्याप्त धनराशि जारी करने का आग्रह किया था।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000