प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री सुक्खू

[मदन शर्मा]

Advertisement

प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Advertisement

दून विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास संबंधी मांगों से कराया अवगत

सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों से उन्हें अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सरकार इन दोनों क्षेत्रों को आधुनिक बनाने के लिए व्यापक सुधार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक पहल की गई हैं। इनमें बद्दी में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, 100 बिस्तरों वाला अस्पताल तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल की स्थापना शामिल है, जिससे क्षेत्र की प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। दून विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों को पहले ही सीबीएसई पैटर्न में परिवर्तित किया जा चुका है। इससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तुलना में बहुत कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है।

विधायक राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र में छह से सात नए सरकारी कार्यालय खोलने और क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाओं को पूरा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दून क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है।

उन्होंने क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री को दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए आमंत्रित किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000