भाजपा बेनमोर वार्ड की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ कार्यक्रमों पर हुआ मंथन – भारत केसरी टीवी

भाजपा बेनमोर वार्ड की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   03/07/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

भाजपा बेनमोर वार्ड की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा बेनमोर वार्ड ने बनाई कार्ययोजना

 

शिमला। भाजपा बेनमोर वार्ड की बैठक का आयोजन नलिनी रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन बैठक प्रभारी राजेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया गया।

 

इसके अतिरिक्त, भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।

 

बैठक में कर्ण नंदा, अनूप वैद्य, राजेश शर्मा, राजिंदर साहिता, रवि सूद एवं शुभ महाजन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000