मिल गई प्लास्टिक नोटों को मंजूरी, छपेंगे 2 अरब पॉलिमर नोट, जानिए कागज वाले नोट का क्या होगा – भारत केसरी टीवी

मिल गई प्लास्टिक नोटों को मंजूरी, छपेंगे 2 अरब पॉलिमर नोट, जानिए कागज वाले नोट का क्या होगा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि जेब में या पर्स में रखा नोट बारिश में भीग गया हो या, बार-बार हाथों में घूमते-घूमते फट जाए या इतना गंदा हो जाए कि उसे संभालना भी मुश्किल लगे। फिर टेंशन ये कि ये गंदा फटा- पुराना नोट कोई लेगा भी या नहीं , लेकिन जल्द ही ऐसी परेशानियां बीते जमाने की बात हो सकती हैं, क्योंकि भारत में अब कागजी करेंसी की जगह प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोटों की एंट्री की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने 10 और 20 रुपये के करीब 200 करोड़ पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में राज्यसभा में इसकी जानकारी दी। लेकिन सवाल ये है कि ये नोट आपके हाथ में कब आएंगे, इनमें ऐसा क्या खास होगा और क्या इनके आने से नकली नोटों पर भी लगाम लगेगी या नहीं… तो चलिए आज इसी पर पूरी बात करते हैं। सबसे पहले समझिए कि पॉलिमर नोटों का कॉन्सेप्ट भारत के लिए नया है, लेकिन दुनिया के कई देशों में इनका इस्तेमाल पहले से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने जनवरी 1988 में सबसे पहले 10 डॉलर का पॉलिमर नोट जारी किया था, इसके बाद कई देशों ने इस तकनीक को अपनाया… जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर के करीब 60 देशों में पॉलिमर नोट पूरी तरह या आंशिक रूप से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोट कागज की जगह एक खास तरह की पतली और लचीली प्लास्टिक सामग्री BOPP यानि बॉयएक्सियली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन से बने करेंसी नोट होते हैं जो सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती है।

हमारे देश में 10 और 20 रुपये के नोट सबसे ज्यादा हाथों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बार-बार इस्तेमाल, नमी और पानी के संपर्क में आने से कागजी नोट जल्दी खराब हो जाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000