विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘चिनार वृक्षारोपण अभियान’ के प्रथम चरण का किया शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘चिनार वृक्षारोपण अभियान’ के प्रथम चरण का किया शुभारंभ

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर से चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। अपनी भव्यता, घनी छाया और पारिस्थितिक महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए उपयुक्त माना जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन और ईको-टूरिज्म से संबंधित चार प्रकाशनों का भी विमोचन किया। इनमें वन क्षेत्र के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए तैयार की गई फील्ड हैंडबुक ‘वन बोध’, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद द्वारा लिखित ‘एनवायरमेंटल मैनेजमेंट एंड रेगुलेशंस’, जेआईसीए, केएफडब्ल्यू और आईडीपी परियोजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर आधारित ‘फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट्स: फॉरेस्ट कंजर्वेशन, लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट एंड इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट’ तथा हिमाचल प्रदेश के 75 प्रमुख ईको-टूरिज्म स्थलों को प्रदर्शित करने वाली कॉफी टेबल बुक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रकाशन वन अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं तथा पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुस्तकें वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में ज्ञान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने उनसे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने तथा हरित और सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर के विद्यार्थियों तथा ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को पौधे भी भेंट किए।

इस अवसर पर विधायक Vinod Sultanpuri, Sudarshan Babloo और Hardeep Bawa, शिमला नगर निगम के महापौर Surinder Chauhan, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष के.एस. खाची, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद जिंटा, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000