सोलन में जिला स्तरीय एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर्स अवॉर्ड प्रतियोगिता आयोजित, 24 शिक्षकों ने प्रदर्शित किए नवाचारी शिक्षण मॉडल – भारत केसरी टीवी

सोलन में जिला स्तरीय एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर्स अवॉर्ड प्रतियोगिता आयोजित, 24 शिक्षकों ने प्रदर्शित किए नवाचारी शिक्षण मॉडल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

*सोलन, 31 अक्टूबर।* शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित बनाने तथा शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से *एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर्स (ERA) अवॉर्ड 2026–27* की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), सोलन में किया गया। प्रतियोगिता में जिला सोलन के विभिन्न विकास खंडों से कुल 24 शिक्षकों ने भाग लेकर अपने नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में *श्री रोहित वर्मा, खंड परियोजना अधिकारी (BPO) एवं प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), सोलन* ने मुख्य अतिथि तथा *श्री अमरीश शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक* ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। पहली श्रेणी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) तथा दूसरी श्रेणी प्रारंभिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षकों के लिए निर्धारित थी। प्रतिभागियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए शिक्षण मॉडल एवं नवाचारी TLM प्रस्तुत किए। इन सामग्रियों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया, जिसमें उनकी नवीनता, उपयोगिता, विषयवस्तु की स्पष्टता तथा कक्षा शिक्षण में प्रभावशीलता को प्रमुखता दी गई।

 

मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में *श्रीमती लक्ष्मी श्याम, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़हट्टी; श्री भूपिंदर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर; तथा श्रीमती रीता कश्यप, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजयाट* शामिल रहे।

 

*प्राथमिक श्रेणी के विजेता*

 

प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में *श्रीमती कोमिला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथेड़* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। *श्रीमती रमा पंवार, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कंडाघाट* द्वितीय तथा *श्री हीरा नंद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोला* तृतीय स्थान पर रहे।

 

*प्रारंभिक(कक्षा 6 से 8)श्रेणी के विजेता*

 

*श्रीमती किरण बाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन* ने प्रथम स्थान हासिल किया। *श्री तेजेंदर कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट* द्वितीय तथा *श्रीमती मीनू चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग* तृतीय स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम में भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से *श्री संदीप गुप्ता, राज्य कार्यक्रम समन्वयक; श्री विजय तिवारी, क्षेत्रीय प्रशिक्षक; श्री लोकिंदर सिंह चौहान; श्री भुवन ध्यानी; श्री दीपक शर्मा तथा सुश्री विलक्षा सैनी* उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे मंच शिक्षकों को अपनी रचनात्मकता और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, एक-दूसरे के नवाचारों से सीखकर विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान देना, नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रक्रिया को सरल, सहज, आनंददायक एवं परिणामोन्मुख बनाना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000