*उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला सोलन द्वारा गोद लिए गए राजकीय उतकृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्डाघाट में नशा मुक्ति पर चर्चा* – भारत केसरी टीवी

*उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला सोलन द्वारा गोद लिए गए राजकीय उतकृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्डाघाट में नशा मुक्ति पर चर्चा*

हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ कार्यवाही में स्कूली छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोलन पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा एक एक स्कूल को अडॉप्ट किया गया है ।

Advertisement

जिस संदर्भ में दिनांक 26.04.2025 को श्री अनिल धोलटा, हि0 प्र0 पु0 से0, उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला सोलन द्वारा राजकीय उतकृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्डाघाट के लगभग 400 छात्रों व अध्यापकों के साथ नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्र छात्राओं में अकेडमिक्स, खेल कूद, एनसीसी,एनएसएस, स्वास्थ्य आदि के प्रति रुचि विकसित करने के लिए जागरुक किया गया ।

Advertisement

इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना तथा उनको इस सामाजिक बुराई से बचाना है ।
इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के साथ वन टू वन संवाद भी किया गया हमारा लक्ष्य युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है । इस पहल के तहत, पुलिस विभाग द्वारा पाठशाला प्रबंधन से पाठशाला में नियमित रुप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार तथा साथ ही छात्रों को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी बल देने बारे अनुरोध किया गया ।

इस अवसर पर शिक्षकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और किसी भी प्रकार के नशे की लत को रोकने में सहयोग करें । छात्रों को बिना संकोच के पुलिस विभाग के साथ अपने विचार साझा करने बारे भी प्रोतसाहित किया गया ।

इस कार्यक्रम में श्री अनिल धोलटा, हि0 प्र0 पु0 से0, उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला सोलन, थाना प्रभारी कन्डाघाट, अन्य पुलिस अधिकारीगण, स्कूल स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000