तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमोशन विवाद, रोस्टर-कोटा दरकिनार करने के आरोप – भारत केसरी टीवी

तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमोशन विवाद, रोस्टर-कोटा दरकिनार करने के आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

रोस्टर, कोटा प्रणाली दरकिनार, ग्रुप इंस्ट्रक्टर्स को समय से पहले प्रमोशन: अजय कुमार ठाकुर।

———-

तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमोशन को लेकर उबाल।

———

अधिकारियों की अनदेखी, सीधे भर्ती वालों को लाभ।

———

नॉर्थ इंडिया के मात्र एक कोर्स पर भी महासंकट

——–

प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों का उबाल देखने को मिल रहा है। यहां पर रोस्टर और कोटा प्रणालियों को दरकिनार कर सीधे भर्ती हुए ग्रुप इंस्ट्रक्टर्स को प्रमोशन देने का गंभीर आरोप लगा है। इंडिया लाइव न्यूज से खास बातचीत में अर्की आईटीआई के D.D.O, और प्रधानाचार्य रहे अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के साथ गलत किया है। रोस्टर और कोटा को दरकिनार कर सीधे भर्ती हुए ग्रुप इंस्ट्रक्टर को प्रमोशन दे दी गई। कई वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को बहुत दुख हुआ। वर्ष 2006 से कार्य कर रहा कर्मचारी सूची में पीछे गया। उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेशों की अनुपालन में विभाग ने एक सूची जारी की, जिनमें लाभ दिए गए कर्मचारियों के रैंक काफी नीचे दिखाई दिए हैं।

——-

वर्ष 1990 में भोपाल यूनिवर्सिटी से किया फोटोग्राफी का डिप्लोमा।

अजय कुमार ठाकुर ने वर्ष 1990 में भोपाल यूनिवर्सिटी से फोटोग्राफी का डिप्लोमा किया। उसे समय नॉर्थ इंडिया में फोटोग्राफी के डिप्लोमा में की सुविधा ही नहीं थी। जबकि आज के जमाने में नॉर्थ इंडिया की फोटोग्राफी की कोर्स केवल एक ही इंस्टिट्यूट में होता है। जो भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है। जिला सोलन के अर्की आईटीआई में यह कोर्स किया जाता है। जिसमें हरियाणा,यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों के स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन सरकार ने अध्यापक की पोस्ट को खाली रखा है।

जिससे नॉर्थ इंडिया के मात्र एक कोर्स पर संकट पैदा खड़ा हो चुका है।

——-

मार्च 2026 में अर्की आईटीआई से सेवानिवृत हो चुके हैं अजय कुमार ठाकुर ने अपने कार्यकाल में आईटीआई में डिजिटल फोटोग्राफी की भी टीचिंग दी प्रिंसिपल पर भी कार्यरत रहे और D.D.Oपद को भी बखूबी निभाया। लेकिन कर्मचारियों के हितों के साथ की गई छेड़छाड़ पर उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।

——-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000