कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावरा में धूमधाम से हुआ अलंकरण समारोह – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावरा में धूमधाम से हुआ अलंकरण समारोह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावरा में अलंकरण समारोह धूमधाम से संपन्न*

 

*सनावरा, 13 मई 2026*

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनावरा में मंगलवार को नव नियुक्त छात्र परिषद का अलंकरण समारोह पूरे हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के लिए मॉनिटर, डिप्टी मॉनिटर, डॉर्म कैप्टन और डिप्टी डॉर्म कैप्टन का चयन कर उन्हें बैज अलंकृत कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के *अमरीक चौधरी* को हेड बॉय और *दीपाक्षी* को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। कक्षा बारहवीं से छात्र वर्ग में *वीरेन गुलिया* और छात्रा वर्ग में *तन्वी ठाकुर* को स्पोर्ट्स कप्तान का दायित्व दिया गया। वहीं, कक्षा बारहवीं के *मनसीरत* को मल्टी मीडिया इंचार्ज बनाया गया।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद सभी विद्यार्थियों ने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। हेड बॉय अमरीक चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलवाई। समारोह का विशेष आकर्षण तब रहा जब जलती हुई मशाल को एक-एक कर सभी छात्र-छात्राओं ने हस्तांतरित किया, जो नेतृत्व और प्रेरणा का प्रतीक बना।

 

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के *प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर*, *मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा* और *प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर* ने नव नियुक्त विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और उदाहरण प्रस्तुत करना है। सभी को अपने दायित्वों को ईमानदारी और लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

समारोह में सभी शिक्षकगण, और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000